फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज स्टेशन पर यार्ड में दवा छिड़क रहे सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत

Fri, 15 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo
विज्ञापन
कासगंज स्टेशन पर यार्ड में ट्रेन की सफाई करते समय दवा छिड़कने के दौरान एक ठेके के सफाईकर्मी का दम घुट गया। कर्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन


कासगंज में गांव सैलई के रहने वाले पुरुषोत्तम (30) चार माह पहले ही रेलवे में ठेके तहत सफाई कार्य पर लगे थे। बुधवार देर शाम जंक्शन पर पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में भेज दिया गया। सफाईकर्मी ने ट्रेन की सफाई का काम शुरूकर दिया। 

उसने ट्रेन के डिब्बों के एक एक कर दरवाजे भी बंद कर दिए। जब वह ट्रेन में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था तभी सांस के साथ दवा की गंध शरीर के अंदर पहुंच गई, जिससे उसे घुटन होने लगी। 
विज्ञापन


घुटन महसूस होने पर वह ट्रेन से बाहर निकल आया। उसने यार्ड में मौजूद अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कर्मी उसे रेलवे अस्पताल ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मौत की जानकारी जीआरपी और उसके परिवरीजनों को दी गई। गुरुवार को मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण, वाल्मीकि समाज के लोग भी जीआरपी आ गए। सूचना पर एसडीएम देवेद्र प्रताप सिंह, सीओ वीएस वीरकुमार भी जीआरपी पहुंचे। 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी को पारिवारिक पेंशन योजना, विधवा पेंशन  योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका से भी 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद के लिए पुरुषोत्तम के चार बच्चे हैं। पत्नी नगीना पति के शव से लिपटकर बार बार रो रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें