पिनाहट। संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। संगिनी स्वास्थ्य संघ आगरा की जिलाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी संविदा कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगी। मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही गई।
इस दौरान भारती शर्मा, रजनी शर्मा, मिथलेश देवी, सुमन देवी, चंपावती देवी, सुनीता, उमा, अनीता, ऊषा, राजेंद्री, प्रेमलता, लज्जावती, पिंकी, चंद्रप्रभा, विमलेश, राधा, मनोरमा, सीमा, धनदेवी, पूनम, सोनिया सहित कई संगिनी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।