प्रजापुरा में लांग जंप प्रतियोगिता, संदीप गुर्जर ने मारी बाजी
पिनाहट। क्षेत्र के गांव प्रजापुरा में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में धौर्रा, फतेहाबाद के संदीप गुर्जर ने 20 फुट 7 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।हरलाल का पुरा, बाह निवासी छोटू ने 19 फुट 3 इंच की छलांग लगाकर दूसरा और कररौली, पिनाहट निवासी विष्णु तोमर ने 19 फुट की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बड़ा पुरा, पिनाहट निवासी शिवम ने 18 फुट 5 इंच की छलांग लगाकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। संयोजक ओके तोमर ने सभी विजेताओं को बधाई दी।।