फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन पर बवाल: ट्रैक्टर रुकवाकर बरसाए डंडे और फरसे, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग; दर्ज हुई FIR

Sat, 04 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बालू खनन को लेकर आधी रात ट्रैक्टर रोककर लाठी-डंडों, फरसों और सरियों से हमला किया गया, साथ ही कट्टों से फायरिंग भी हुई। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नौ नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बालू खनन को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग की गई। पुलिस ने नौ नामजद आरोपितों समेत 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना खंदौली के गढ़ी राठौर निवासी तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र रामकुमार और मनोज कुमार, बांईपुर क्षेत्र में डॉली गर्ग के बालू खनन पट्टे का संचालन किराएदारी पर करते हैं। 30 जून की रात करीब 12:30 बजे उनके पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में यमुना से बालू भरकर ले जा रहे थे। इसी दाैरान बांईपुर गढ़ी निवासी अशोक, सुंदर, होतीलाल, सालिगराम, उसका बेटा अर्जुन, शेरा, होशियार, रोहित और 5 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, सरिया, फरसा और कट्टे लेकर मौके पर पहुंच गए।

ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर रामकुमार, मदन मोहन और मयंक अग्रवाल पर लाठी-डंडों, सरिया और फरसे से हमल कर दिया मारपीट की। रोहित और अर्जुन ने कट्टों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की जिसमें तीनों बाल-बाल बच गए। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर बृजमोहन , शिवम सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ आती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायलों के उपचार में व्यस्त होने के कारण तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सके। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें