फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: दिल्ली हाईवे के फ्लाईओवर पर उतार दी बालू, घंटों जाम में फंसे राहगीर

Fri, 20 Feb 2026 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के पास बालू की वजह से जाम लग गया। राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे के फ्लाईओवर पर उतार दी बालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के पास बुधवार रात ट्रक चालक हाईवे पर बालू उतार कर चला गया। इससे बृहस्पतिवार को सैकड़ों राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं परीक्षा छूटने के बाद एमजी रोड समेत शहर के कई क्षेत्रों में जाम लगा। फतेहाबाद रोड पर दिन भर वाहन रेंगते रहे और रात में अधिक दबाव के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो गया। यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने लॉयर्स कॉलोनी कट के आगे फ्लाईओवर पर सड़क किनारे बालू उतार दी। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। दोपहर 12 बजे के करीब जेसीबी लगाकर बालू को दूसरे ट्रक में भरकर हटाया गया तो हाईवे पर वाहनों को रोकना पड़ा। खंदारी फ्लाईओवर से आगे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन




वहीं रामबाग और वॉटरवर्क्स चौराहे पर बसों के अवैध ठहराव के कारण सुबह 10 बजे से ही रामबाग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। रेंग-रेंग कर वाहन निकल पाए। दोपहर में यूपी बोर्ड की परीक्षा छूटी और थोड़ी देर बाद अन्य स्कूलों की भी छुट्टी हो गई। इसका असर एमजी रोड पर देखने को मिला। हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन पर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके साथ ही मदिया कटरा, दिल्ली गेट, लोहामंडी चौराहा पर भी वाहनों की अधिकता के चलते जाम लग गए।
विज्ञापन


यातायात कर्मियों को यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फतेहाबाद सड़क पर दिन भर वाहन रेंग कर निकले। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद हालात बेकाबू हो गए। रात के समय शादी समारोहों के चलते हालात और खराब हो गए। वहीं माल सड़क पर डायवर्जन के चलते दिन भर यातायात बहुत धीमी गति से चला। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वाहनों के दबाव के कारण यातायात कई जगहों पर धीमी गति से चला। ट्रैफिक पुलिस ने संचालन कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें