कासगंज। स्वनिधि लाभार्थियों एवं उनके परिवार की सोशियों इकॉनोमिक प्रोफाइलिंग कराते हुए 8 केंद्रीय योजनाओं का लाभ देने के लिए स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल कैंपों का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप एक से छह जनवरी तक सुबह 10 बजे से नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने बताया कि इन कैंपों में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्लू, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पथ विक्रेताओं को नियमानुसार लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ईओ को निर्देश दिए हैं कि नगरीय निकायों में पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों की शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग की जाए। 8 केंद्रीय योजनाओं से पथ विक्रेताओं को नियमानुसार लाभान्वित कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाकर, संबंधित विभाग से समन्वय कर स्वीकृत कराए जाएं।
आवेदन एवं स्वीकृति का विवरण संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी से पोर्टल पर प्रविष्ट कराया जाए। कैंप के आयोजन से पूर्व बैंकों के साथ बैठक कर लाभार्थियों को बैंक शाखाओं तक पहुंचाने अथवा कैंप में लाने के लिए रणनीति तैयार कर ली जाए।