फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दो दवाओं के नमूने हुए फेल, विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में दवाओं के दो नमूने फेल पाए गए हैं। ये नमूने औषधि निरीक्षक ने नियमित निरीक्षण के दौरान जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक ने संबंधित दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने मई में न्यू इंडियन मेडिकल स्टोर जीटी रोड बेवर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टैबलेट सेप्ट्रान का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में ये नमूना फेल पाया गया। इसमें दवा की मात्रा सौ प्रतिशत के सापेक्ष 89 प्रतिशत पाई गई है। वहीं बेबी मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड से भी औषधि निरीक्षक ने वी मिनिक सीरप का नमूना लिया था।
ये नमूना भी जांच में फेल हो गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार इसमें दवा की मात्रा सौ प्रतिशत के सापेक्ष 56 प्रतिशत ही पाई गई। दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए उन्हें सात दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
दवाओं के दो नमूने जांच में फेल पाए गए। इन दवाओं का विक्रय प्रतिबंधित करने के लिए संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को पत्र भेजा गया है। इसमें उनसे संबंधित दवा के स्टॉक के संबंध में अवगत कराने के साथ ही उसका विक्रय न करने के लिए कहा गया है। अगर संबंधित दवा का विक्रय किया जाता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जांच रिपोर्ट में दो दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही जांच में फेल होने वाली दवा का विक्रय भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- देशबंधु विमल, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें