फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगपुरा में पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
दन्नाहार के गांव जंगपुरा में क्षतिग्रस्त पुलिस की कार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा में बृहस्पतिवार की रात झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला के मामले में पुलिस व महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने नामजद लोगों पर छेड़छाड़ करने वहीं पीआरबी चालक ने सरकारी कार्य में बाधा और हमला किए का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों द्वारा पीटने और अभद्रता किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर पीआरबी 0695 चालक शिवजीत सिंह, कांस्टेबल प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। वहां महिला से झगड़ा कर रहे लोगों को रोका तो वह लोग पुलिस पर हमलावर हो गए।
पीआरबी कर्मियों की वर्दी फाड़ने के साथ ही हाथापाई करने लगे। जब पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे तो उन पर पथराव किया गया। पत्थरबाजी में गाड़ी के शीशे भी टूट गए थे। पुलिस पर हमला की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने रातभर आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
मामले में चालक शिवजीत सिंह की ओर से रामलडै़ते, बबलू, नरेश, रामविलास, सतीश, अनूप व 10-12 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी बबलू, रामलडै़ते, रामविलास व नरेश पर गाली गलौज, घर में घुसकर पीटने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी गई है। तलाश के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें