फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: 200 किमी के सफर में तीसरी बार टूटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग, यात्री परेशान

Fri, 21 Feb 2020 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद विहार से भुवनेश्वर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को 200 किमी के सफर में तीन बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। गाजियाबाद, हाथरस के बाद टूंडला स्टेशन के समीप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग फिर टूट गई। 
विज्ञापन


ट्रेन में सफर कर रहे रेल यात्रियों ने बताया कि गाजियाबाद से टूंडला तक तीसरी बार ट्रेन की कपलिंग टूटी है। वहीं कपलिंग टूटने के कारण टूंडला में लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियां हुई। 

यात्रियों ने कपलिंग खुलने वाले कोच को ट्रेन के लास्ट पॉइंट पर लगाने की मांग की। सूचना पर डीटीएम एवं आरपीएफ सहित रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग को फिर से जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के समीप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंट गई। यहां भी ट्रेन करीब 40 मिनट तक पर खड़ी रही। इसके कारण से कई ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें