फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर भावुक हुई वीरनारियां

Sat, 26 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धांतराज महाविद्यालय जैतपुर कलां के स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव में शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वीरनारियां भावुक हो उठीं। आयोजन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और मृत्युभोज के बहिष्कार पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस पर क्रांतिकारी पारना के मातादीन राजौरिया की वीरनारी रामा देवी, बाह के शहीद इंद्रजीत की वीरनारी स्नेह, शहीद दिनेश भदौरिया की वीरनारी राधा देवी, गढ़ी प्रतापपुरा के शहीद शिवराज सिंह की वीरनारी देवेंद्री, सामरेमऊ के शहीद मनोज कुमार के पिता मूंगाराम, नौगवां के शहीद निर्वेश कुमार के पिता पीतम सिंह नरवरिया, कोरथ के शहीद लायक सिंह के भाई सत्येन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी भावुक हो उठे। समारोह में छात्रा श्वेता, सोनी, अनुपम शर्मा, शिवानी भदौरिया, ज्योति शर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने मृत्युभोज के बहिष्कार पर अपना पक्ष रखा। अलीगढ़ के जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा की मुहिम का समर्थन किया। बाद में मेधावियों और पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एटा के अपर जिलाजज रवीन्द्र सिंह गुर्जर, डा. वीरेश राज शर्मा, अतुल भदौरिया, डा. सुखपाल सिंह भदौरिया, सीताराम शर्मा, डा. प्रदीप कुमार, डा. हेम प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। कालेज के निदेशक राजबहादुर शर्मा, डा. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, चेयरमैन बाह दिवाकर सिंह गुर्जर, राजीव सिंह, आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें