फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव का भाजपा पर निशाना, बोले- झूठ बोलते हैं भाजपा के लोग

Mon, 19 Aug 2019 07:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गोवर्धन के हनुमानबाग आश्रम के भंडारे में पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महासचिव राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। वहीं, वह अनुच्छेद 370 हटाने के सवाल पर चुप्पी साध गए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से बदलना पड़ता है। वह संत पंडित गया प्रसाद महाराज के 26वें स्मृति महोत्सव में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पर किया गया था। इस मौके पर उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। महोत्सव में हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास के सानिध्य में वृंदावन, बरसाना, नंदगांव व आसपास के गांवों से आए साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशवदास, राम भरोसी पाठक, डॉ. विनोद दीक्षित, राधाचरन कौशिक, मेघश्याम,  गिरधारी सेठी, सुनील कौशिक आदि थे। दूसरी ओर दानघाटी मंदिर के निकट साधना स्थली लक्ष्मी नारायण मंदिर में संत गोष्ठी में गया प्रसाद महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें