फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन महीने बाद जयपुर से बरामद किए गए समधन और समधी

Sun, 01 Sep 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र से करीब तीन माह पूर्व फरार हुए समधी और समधन को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों की बरामदगी में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली। इस मामले में महिला के पति ने होने वाले समधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा कस्बे के निवासी दो परिवारों ने अपने-अपने बच्चों की शादी बातचीत के बाद तय की थी। रिश्ता तय होने पर दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। परिवार के सदस्य एक दूसरे के घर आने जाने लगे। इसबीच शकील (समधी) का दिल अपनी समधन पर आ गया।
9 जून को मौका पाकर दोनों अपनी अलग दुनिया बसाने के लिए घर से चले गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने दोनों की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया था। पुलिस से बचने के लिए दोनों अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहे थे। जैसे ही पुलिस को उनके जयपुर में होने की सूचना मिली। पुलिस हरकत में आ गई और उन्हें पकड़ने के लिए जयपुर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को शनिवार की देर शाम पकड़कर साथ गंजडुंडवारा ले आई। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों को सर्विलांस टीम की मदद से जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें