फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, सपा होगी मैदान में

Mon, 22 Apr 2019 02:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
विज्ञापन
आगरा उत्तर विधानसभा सीट होने वाले उपचुनाव में गठबंधन से सपा प्रत्याशी मैदान होगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से पैनल में तीन नाम भेजे गए हैं। इनमें से जल्द ही किसी एक नाम पर मोहर लगेगी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के साथ बसपा ने 1993 में गठबंधन का चुनाव लड़ा था। इस बार लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आगरा और फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्रों में बसपा ने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बसपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। 

उत्तर सीट से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार के रूप में सपा की ओर से वैश्य और ब्राह्मण समाज के दावेदारों के नाम पैनल में भेजे गए हैं। इनमें से जल्द ही किसी एक के नाम पर वरिष्ठ नेतृत्व अपनी मोहर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को समर्थन करेगी बसपा

बसपा के आगरा, अलीगढ़, बरेली सेक्टर प्रभारी सुनील चित्तौड़ आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिसे गठबंधन के कारण बसपा का सहयोग रहेगा। बसपा 10 साल से किसी उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं लड़ा रही है। यह पार्टी की नीति है।

सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि उत्तर विधानसभा सीट सपा के खाते में रहेगी। कई दावेदारों के नाम आए थे। इसमें कुछ नाम फाइनल करके नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर वरिष्ठ नेतृत्व ही लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें