फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली जाएगी  कमजोर कड़ी

Wed, 06 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सपा ने प्रदेश के 18 मंडलों की जांच का जिम्मा एमएलसी को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सियासत में हर दिन चौंकाने वाले बदलाव हो रहे हैं। बसपा में बगावत का दौर चल रहा है तो भाजपा अपने मोर्चों को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में सपा अपने किले को बचाने के लिए दरवाजों की पड़ताल में जुट गई है। पिछले दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों की निगरानी की कमान विधान परिषद सदस्यों को सौंपी है, जो 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे। कमजोर कड़ी मिलने पर उसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये सदस्य सभी जिलों में जाकर घोषित प्रत्याशियों की तैयारी का आकलन करेंगे। संगठन की गतिविधियों की भी जांच होगी। इसके लिए कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों से अलग-अलग बात की जाएगी। गुपचुप तरीके से जनता का फीडबैक भी लिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार करके नेतृत्व को दी जाएगी। विधान परिषद सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर जो भी कमजोर कड़ी होगी, उसे बदला जाएगा। फिर चाहे वह प्रत्याशी हो या जिला व शहर संगठन के पदाधिकारी। सूत्रों की मानें तो आगरा मंडल की कमान विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव और अरविंद प्रताप सिंह को सौंपी गई है। जल्द ही वे आगरा मंडल का दौर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें