फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां बताने निकले समाजवादी

Mon, 02 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
साइ‌क‌िल रैली सपा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने फिर साइकिल यात्रा का सहारा लिया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान और नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भीषण गर्मी में साइकिल यात्रा का शुभारंभ रविवार से हुआ। दस मई तक ब्लॉक स्तर और वार्ड स्तर पर साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

जिला संगठन की यात्रा को ट्रांसयमुना कालोनी में जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद एत्मादपुर में चौपाल का आयोजित की गई। ऊदल सिंह, राजपाल यादव, डा. राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण वर्मा, धारा यादव आदि मौजूद रहे। शहर संगठन की ओर से वार्ड 28 से यात्रा का शुभारंभ हुआ। शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने इसे हरी झंडी दिखाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के कामकाज का बखान करने वाले पर्चे बांटे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के सभी वायदे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के लिए कई योजनाओं को संचालित किया है। चंद्रसेन टपलू, खालिद कुरैशी, क्षमा जैन सक्सेना, पप्पू राघव, नितिन गुप्ता, अभिनव शर्मा, मुनेंद्र जादौन, श्याम भोजवानी, मुकेश यादव, दिलीप यादव आदि शामिल रहे।
इनके अलावा छावनी में प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू, साकेत कालोनी में महेंद्र खंडेलवाल, कर्मयोगी में शालिनी शर्मा, जटपुरा में मोनिका नाज, ताजगंज में संजीव पोरवाल, सदर भट्ठी में मोहम्मद अकबर कुरैशी, खटीक पाड़ा में अभिषेक यादव, जीवनी मंडी में पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर, दौरेठा गांव में लाल सिंह लोधी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। निर्वेश शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 12-13 में यात्रा निकाली गई। इसमें रोली तिवारी मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। राजपाल और हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव ने हरी झंडी दिखाई। इनके अलावा प्रवीन यादव, सौरभ गुप्ता, प्रवीन लवानिया के नेतृत्व में भी साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन


कुछ दूर चलाई साइकिल, फिर बैठे एसी कारों में
आगरा। भीषण गर्मी में सपा नेताओं की हालत खराब हो गई। शहर में साइकिल यात्रा अलग-अलग वार्डों में थी, इस वजह से उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कई नेता तो कुछ दूर ही साइकिल चला कर अपनी एसी कारों में बैठ गए। युवाओं ने पसीना बहाकर उनकी लाज बचाई। जिला संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित ने बताया कि गर्मी में हो रही परेशानी को देखते हुए यात्रा सुबह जल्दी और शाम को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें