फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपा का हल्लाबोल: फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Oct 2021 01:49 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सपा के महंगाई के विरोध में निकाले गए पैदल मार्च में एक बैलगाड़ी पर सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव सवार थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष भी थे। अचानक बैलगाड़ी के बैल छूट गए और बैलगाड़ी पलटने से बच गई।
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर सवार पूर्व सांसद व सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को महंगाई के विरोध में बाजार में पैदलयात्रा निकाली। हाथों में सरकार के खिलाफ महंगाई से जुड़ी तख्तियां,रसोई गैस के प्रतीक सिलेंडर थामे युवा सपाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस का नेतृत्व पूर्व सांसद अक्षय यादव कर रहे थे। जुलूस सुभाष तिराहे से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए रसूलपुर थाने पर समाप्त हुआ। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


पैदल मार्च में शामिल हुए सपाई
सपाई सुभाष तिराहे पर पैदल मार्च निकालने को सुबह दस बजे से एकत्रित होना शुरू हो गए थे। साढ़े 11 बजे करीब पूर्व सांसद अक्षय यादव के आगमन के साथ पैदल मार्च प्रारंभ हुआ। जुलूस में सपाई टुकिड़यों में बंटकर चल रहे थे। जुलूस में सबसे आगे उत्साही युवा सपाई थे। उसके पीछे जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल,एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व एमएलसी डा.असीम यादव, पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा चल रहे थे। सबसे अंत में पूर्व सांसद अक्षय यादव, खालिद नसीर, इंजी. सचिन यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, बिजेंद्र सिंह यादव सहित सपा के वरिष्ठ नेता चल रहे थे। पैदल मार्च सुभाष तिराहे से शुरू होकर बस स्टैंड, नगर निगम के सामने से होते हुए गांधीपार्क चौराहे पर पहुंचा। छिंगामल का बाग, संत तिराहा, सिनेमा चौराहा के साथ सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहा, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा, रसूलपुर होते हुए थाने पर जाकर समाप्त हुआ। पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार के गरीबों, मजदूरों, युवा एवं व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। किसान परेशान है। ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डीपी यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, हाकिम सिंह, सुमन देवी सविता, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, पप्पू यादव, यतींद्र मोहन तैलंग बब्बू, छुट्टन भाई, राजकुमार राठौर, राममोहन यादव पिंकी, सोनू बघेल, नीरज यादव, आदर्श यादव धन्नू, महबूब अजीज, पार्षद मुनेंद्र, अभिनेद्र, सुभाष यादव, मोहम्मद अकरम, इश्तियाक खां, हनीफ खाकसार, हिकमत उल्ला खां, अब्दुल बाहिद आदि शामिल थे। 

जब बुग्गी से गिरते बाल-बाल बचे पूर्व सांसद 
पूर्व सांसद अक्षय यादव प्रदेश सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा के दौरान एक बुग्गी पर सवार होकर निकले थे। उनकी बुग्गी जैसे ही सिनेमा चौराहे के करीब पहुंचने वाली थी कि इसी दौरान बुग्गी में वजन अधिक होने के कारण पीछे की ओर पलट गई। पीछे बैठे कई कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए। लेकिन पूर्व सांसद ने खुद को संभाल लिया। इसके बाद वह पैदल-पैदल ही पदयात्रा में शामिल हुए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
हादसे में खत्म हुआ परिवार: बाबा जाहरवीर की पूजा के लिए हर वर्ष जाता था शिवकुमार का परिवार, गांव में मातमी सन्नाटा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें