फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाः निकाय चुनाव की शिकस्त भुलाकर सहकारी समिति के चुनावों की रणनीति तैयार

Tue, 26 Dec 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा और नगर निगम चुनाव में मिली शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी सहकारी समितियों के चुनाव को हाथ से नहीं निकलने देना चाहती। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रमुख पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इस चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिला स्तर पर सहकारी क्षेत्र के नेताओं से विचार- विमर्श कर चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए कहा है। सहकारी समिति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। 27 दिसंबर को इस चुनाव से संबंधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यदि जनपद में सपा के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हों तो उनकी सलाह पर सहकारी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की बैठक करें, क्योंकि लगभग प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं। इन समितियों के प्रतिनिधियों से ही जिला सहकारी बैंक, जिला सहकारी संघ तथा केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के अध्यक्षों का चुनाव होता है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक सहकारी समितियों में सपा के कार्यकर्ता यदि प्रबंध कमेटी के सदस्यों तथा सभापति के रूप में निर्वाचित कराने में सफल हो जाए तो जिला स्तरीय सहकारी संस्थाओं में पार्टी के प्रतिनिधि सभापति, उपसभापति तथा निदेशक के पदों पर चुनने में सफल होंगे। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर पार्टी सहकारी समितियों का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें