समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (कैब), एनआरसी कानून, बेटियों पर बढ़ते अत्याचार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था। लेकिन, पुलिस ने प्रदर्शन करने से पहले ही समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर पर कड़ा पहरा लगा दिया है। नेता घरों में कैद होकर रह गए हैं।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 10.30 बजे तहसील में पहुंचना था लेकिन, पुलिस फोर्स घरों से नहीं निकलने दे रही। वहीं निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी हमेशा प्रदर्शन करती रहेगी। सपा नेताओं के घरों के आगे पुलिस लगाना सरकार के भय को दर्शाता है।