फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सपा नेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 23 Jun 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सपा नेता केशव सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रेलवे फाटक के टकराकर बाइक सवार सपा नेता की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उनके मुनीम को गंभीर चोटें आईं। मुनीम को सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बरनाहल क्षेत्र के सलूकनगर निवासी 55 वर्षीय केशव सिंह यादव सपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष थे। हादसा करहल क्षेत्र में शनिवार को नगला अंती के रेलवे फाटक पर हुआ। 

केशव सिंह यादव आढ़त का संचालन भी करते थे। शनिवार सुबह वो बाइक से बालू लेने आढ़त के मुनीम विजय के साथ जा रहे थे। जब वो नगला अंती के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। उनके मुनीम विजय को गंभीर चोटें आईं। पहचान करने के बाद राहगीरों ने केशव सिंह और विजय के परिवारीजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। 

शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विजय को उपचार के लिए सैफई भेजा है। 

केशव सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारीजनों को सौंप दिया है। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें