फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: आगरा की इस सीट पर सपा का बड़ा फेरबदल, राजेश शर्मा का टिकट कटा, रूपाली दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

Wed, 19 Jan 2022 04:44 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी में टिकट कटने का दौर जारी है। फतेहाबाद सीट पर रूपाली दीक्षित को नया प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
रूपाली दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजेश शर्मा की जगह रूपाली दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने प्रत्याशी बदलने की पुष्टि करते हुए कहा शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है उसका सम्मान किया जाएगा। यूके से एमबीए पास रूपाली दीक्षित हिस्टीशीटर अशोक दीक्षित की पुत्री हैं। अशोक दीक्षित जिला कारागार में निरुद्ध हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने फतेहाबाद से राजेश शर्मा सहित चार प्रत्यशियों को टिकट दिया था। बुधवार सुबह ही रूपाली दीक्षित लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंच गई थीं।  दोपहर बाद उनके नाम पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें