डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने 'कुलपति वापस जाओ' के पोस्टर चिपकाए। प्रवेश के लिए गए निर्णय (जो कि स्थगित कर दिया है) का विरोध किया। कुलसचिव को छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान किए जाने की मांग की।
दोपहर करीब 12:30 बजे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रवेश किया। कुलसचिव कार्यालय के बाहर दो पोस्टर लगाए। इस बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने छात्र नेताओं को पोस्टर लगाने से रोका व उनकी समस्याएं पूछी।
कुलसचिव केएन सिंह से वार्ता कराई। इसके बाद छात्र नेता बाहर निकल गए। सुरक्षा गार्डों ने अंदर लगे पोस्टर फाड़ दिए। छात्र नेताओं ने गेट के बाहर पोस्टर लगाना चाहा तो पुलिस ने पोस्टर छीन लिया। विरोध-प्रदर्शन में निर्वेश शर्मा, प्रभाकर जादौन, राजन ठाकुर, कैप्टन बघेल आदि शामिल रहे।