फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के विरोध में सपाइयों ने बजाई थाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुुधवार रात नौ बजे सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में थाली बजाई। पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर में पार्टी कार्यालय पर सपा नेता एकत्रित हुए। रात के नौ बजते ही लाइट बंद करके मोबाइल की फ्लैश और टॉर्च से रोशनी की। साथ ही ताली और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया। करहल में एमएलसी अरविंद्र प्रताप के आवास पर कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया। एमएलसी अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। देश और प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
वहीं किशनी में प्राइवेट बस स्टैंड के पास एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया। यहां सपा नगर अध्यक्ष संदीप यादव डैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों में बेरोजगारी चरम पर है। अखिलेश यादव की सरकार में हुए विकास कार्यों पर इस सरकार में रोक लगी हुई है।
विज्ञापन

जनता 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है। इस मौके पर रामबाबू सविता, लालू यादव, मोनू यादव, रानू जाटव, विवेक यादव, विनय यादव, मोहित यादव, ललित यादव, जितेंद्र यादव, वीरा यादव आदि मौजूद रहे। कुरावली, बेवर, कुसमरा, ज्योंती आदि स्थानों पर भी सपाइयों ने ताली और थाली बजाई।
कैंडल जलाकर विरोध जताया
भोगांव। पार्टी हाईकमान के आह्वान पर सपा नेताओं ने कैंडल जलाकर बेरोजगारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रात नौ बजे पार्टी नेता और कार्यकर्ता बस स्टैंड तिराहा पर एकत्रित हुए। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरिओम यादव, लालू यादव, तौसीफ खान, महादीप शाक्य, सौरभ तारापुर, भानू यादव, श्रीओम, ऋषि यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें