भोगांव/घिरोर। समाधान दिवस के तहत जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भोगांव थाने में शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए।
थाना भोगांव में 10 शिकायतों में से पांच का पुलिस व राजस्व टीम की मदद से निस्तारण किया। शेष शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह, विदेश सिंह मौजूद रहे।
घिरोर में समाधान दिवस में एसडीएम अनिल कुमार कटियार से नगला भागीरथ धीप कोसमा हिनूद निवासी दिव्यांग अरविंद सिंह ने कब्जे की शिकायत की। एसडीएम ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने को कहा। ईओ सुभाषचंद, थाना प्रभारी पहलवान सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, पीएलवी अनिल कुमार यादव, शीलेश यादव मौजूद रहे।
बेवर थाने में तीन लोगों ने राजस्व संबंधी शिकायतें कीं। एसडीएम सुधीर कुमार ने एक मामले का मौके पर निस्तारित किया। दो मामलों को संबंधित टीम को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह, लेखपाल विमल भदौरिया मौजूद रहे। किशनी में थाना समाधान दिवस में तहसीलदार मनोज राय ने पांच शिकायतों को सुना।
दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना प्रभारी अजित सिंह, निरंजन मलिक, प्रताप सिंह मौजूद रहे। कुरावली में समाधान दिवस में एसडीएम अनूप कुमार ने समस्याओं को सुना। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। सीओ डीपी गौड़, इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्र मौजूद रहे।
मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूला
कुरावली। समाधान दिवस के बाद सदर बाजार में इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा, सुखवीर सिंह ने मास्क अभियान चलाकर दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाने को कहा।