फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: मायूस हुए फरियादी, 132 शिकायतों में से सिर्फ पांच ही निपटा पाए अफसर

Wed, 03 Mar 2021 03:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 132 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका। प्रभारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने सात दिन में बाकी शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। शिकायत लेकर आने वालों में ऐसे भी लोग शामिल रहे जो कई बार पहले भी आ चुके हैं। इन्हें फिर से आश्वासन मिला।
विज्ञापन


राजस्व विभाग से संबंधित 32, पुलिस  की 28, खाद व रसद की 12, डूडा व आवास विकास की 12, कृषि विभाग की 10, टोरंट पॉवर की 10, दक्षिणांचल की 8, जल निगम की 7, नगर निगम की 6, विकास प्राधिकरण की 4, सिंचाई विभाग की 3 शिकायतें आईं। एसडीएम एम अरुन्मोली ने बताया कि जिन शिकायतों का समाधान कराया है उनमें दो राशन कार्ड डुप्लीकेट जारी कराए हैं, दो जगह पैमाइश कराई है, एक शिकायत खतौनी में नाम दर्ज की थी, उसमें नाम दर्ज कराया है।
वृंदावन कुंभ: तीन दशक से खड़े होकर आराधना कर रहे गुजरात के खड़ेश्वरी बाबा, तस्वीरें
विज्ञापन

बकाएदार कैसे घूम रहा, इसे बंद करो...
सहारा गांव निवासी 58 वर्षीय विष्णु पर आठ लाख रुपये बैंक का बकाया है। उसकी रिकवरी निकली हुई है। मंगलवार को विष्णु रिकवरी के संबंध में शिकायत करने समाधान दिवस में आया। यहां तहसीलदार के समक्ष शिकायत बताई, तो वो बोले...अरे यहां बकाएदार कैसे घूम रहा है, इसे बंद करो...। संग्रह अमीनों ने एक घंटे तक हिरासत में रखा। विष्णु ने पूरा हिसाब करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी, तब उसे छोड़ा गया।
 
विज्ञापन

फसल बीमा की रकम नहीं मिली
वर्ष 2015 में मेरी आलू की फसल बर्बाद हो गई थी। फसल बीमा करा रखा था, आज तक बीमे की रकम नहीं मिली। - प्रदीप शर्मा, किसान, बरौली अहीर 

दो साल से नहीं मिला आवास
दोनों आंखों से कम दिखता है। 20 साल से किराए पर रह रही हूं। वर्ष 2018 में डूडा से पीएम योजना में आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन दो साल बाद भी आवंटन नहीं मिला- कुसुम लता, सेक्टर-10, आवास विकास
 
एक साल से पाइपलाइन टूटी
हनुमान मंदिर के पास टीटीएसपी लगी, पाइपलाइन बिछाई, लेकिन एक साल से किसी को पानी नहीं मिल रहा। लाइन टूटी पड़ी है कोई मरम्मत नहीं करता।  -हरेन्द्र सिंह, लालऊ

दरोगा से वापस कराओ रुपये
मेरे घर में चोरी हुई थी। थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। दारोगा ने चोर पकड़ने व माल बरामद के नाम पर 19,700 रुपये हड़प लिए। मेरा पैसा मुझे वापस दिलाया जाए। -शिवदेई, हुक्मीनगर, बोदला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें