फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम चिश्ती दरगाह विवाद: सुनवाई रोकने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड पहुंचा कोर्ट, 24 नवंबर को अगली सुनवाई

Tue, 17 Nov 2026 11:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सलीम चिश्ती दरगाह को कामाख्या माता मंदिर बताने के मामले में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सुनवाई स्थगित करने की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दी है। वादी पक्ष ने इसका विरोध किया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की है।
 
विज्ञापन
दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 योगेश्वर श्रीकृष्ण सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान ट्रस्ट की ओर से दायर वाद (श्रीभगवान श्रीकामाख्या माता आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि) पर सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन-8 की अदालत में सुनवाई हुई। अगली सुनवाई के लिए 24 नवंबर नियत की गई।
विज्ञापन


विपक्षी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर सुप्रीम कोर्ट के पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित आदेश का हवाला दिया। इसके बाद सुनवाई स्थगित करने की मांग की। वहीं, वादी पक्ष ने इस मांग का विरोध करते हुए आपत्ति जताई। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाद संपत्ति सलीम चिश्ती दरगाह के बारे में है।

वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन संरक्षित स्मारक है। सुन्नी वक्फ बोर्ड की स्थिति एक अतिक्रमणीय की है। संपत्ति कामाख्या माता मंदिर की है। बोर्ड के प्रार्थनापत्र पर अगली सुनवाई में इसका जवाब दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें