फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेट्रोल पंप पर वर्कशॉप में फटी बैटरी, लहूलुहान हुआ सेल्समैन, हालत गंभीर

Mon, 08 Aug 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तेजी से  घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में केसी पेट्रोल पंप पर सोमवार की दोपहर वर्कशॉप में बैटरी फटने से एक सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तेजी से  घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घिरोर के गांव भैंसामई निवासी अशोक कुमार कस्बा स्थित केसी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। सोमवार की दोपहर वह पेट्रोल पंप पर बनी वर्कशॉप में गया हुआ था, तभी अचानक उसमें रखी एक बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने के बाद साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें