पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद सेल्समैन को पीटा
-करहल क्षेत्र में हुई घटना, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उक्त घटना से वहां मौजूद कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी अमरदीप करीब दो माह से कस्बा स्थित हाजी पेट्रोल पंप पर काम कर रहा है। शुक्रवार की शाम वह वाहनों में पेट्रोल डाल रहा था। तभी एक बाइक पर एवरन और प्रमोद आए और कहा कि पेट्रोल ठीक से नहीं डाला था। इसके बाद नामजद ने सरिया से उसके सिर पर वार कर दिया। जिस से उसका सिर फट गया। कर्मचारी पर हमले की घटना के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मियों में भी अफरातफरी मच गई। इस बीच नामजद व उनके चार साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल अमरदीप का पुलिस ने मेडिकल कराया। थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।