फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपये लेने के बाद भी नहीं किया जमीन का बैनामा

Sat, 22 Jul 2023 04:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद भी नहीं किया जमीन का बैनामा
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पीड़ित ने करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। गांव नगला कोरियन निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीदने के लिए रुपये दे दिए। लेकिन रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया जा रहा है। उक्त मामले में एसपी के आदेश पर करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कोरियन निवासी कुलदीप यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मैकू लाल और सुखराम निवासी नगला चिरौंजी ने अपनी सिरसागंज रोड स्थित एक जमीन का सौदा वर्ष 2022 में किया था। गवाह के तौर पर नगला कोरियन निवासी उदय कुमार और अरविंद निवासी गढिया चौराहा मौजूद थे। उनके द्वारा सौदा तय होने पर चार लाख रुपये भी दे दिए गए। रुपये लेने के बाद नामजद अब बैनामा नहीं कर रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी वह लोग उनके द्वारा दिए गए चेक भी वापस नहीं कर रहे हैं। एसपी से कार्रवाई की मांग की। उक्त मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मैकूलाल और सुखराम के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें