फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच पूरी होने वाले शिक्षकों को जारी हो वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा से मुलाकात की। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। मांग की गई जिन शिक्षकों की जांच पूरी हो चुकी है उन्हें शीघ्र वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत जनपद मैनपुरी में आने वाले शिक्षकों जिनकी सर्विस बुक प्राप्त हो चुकी है के वेतन संबंधी कार्रवाई पूरी की जाए। जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जिन शिक्षकों के सत्यापन पूर्ण होकर आ चुके हैं उनका वेतन शीघ्र लगाया जाए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों के एनपीएस खातों में पिछले वर्ष की धनराशि भेजी गई है। उसका ब्याज अभी तक नहीं भेजा गया है।
संगठन मांग करता है कि शासनादेश के अनुरूप विलंब से प्रेषित धनराशि का ब्याज देने की कार्रवाई की जाए। जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे ने कहा कि शिक्षकों के वेतन से हो रही सामूहिक बीमा की कटौती को तत्काल बंद करने के लिए वित्त नियंत्रक महोदय से मार्गदर्शन मांगा जाए। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, भूमिराज सिंह, अखिलेश कुमार, पंकज कुमारी , धीरेष चौहान, डॉ धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें