जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों की निर्वाचन कार्मिकों के रूप में ड्यूटी लगी गई। पार्टी रवानगी स्थल पर कुछ निर्वाचन कार्मिक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ऐसे कार्मिकों का वेतन रोका जाएगा।
मुख्य विकास विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने जिले के सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है कि सभी कर्मचारियों से निर्वाचन ड्यूटी का प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। उसकी प्रमाणित छायाप्रति उनके कार्यालय में 25 फरवरी तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत मतदान दल में लगायी गई थी।
उनका वेतन निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही आहरित किया जाए। ऐसे कर्मी जिनकी तृतीय रेंडमाइजेशन के बाद ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई गई थी, किंतु उन्होंने अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुये आहरित न किया जाए।