कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दो चिकित्सक सहित सात कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित लोगों का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका को देखा गया। चिकित्सका अधिकारी डाॅ. पीके गौतम‚ डाॅ. श्रद्दा रजक, नेत्र परीक्षण अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, बीपीएम सुमित उपाध्याय‚ एसटीएस पकंज कुमार‚ डाटा एंट्री आपरेटर राजेश कुमार‚ अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अधिकरी तथा कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अस्पताल में दवा का स्टॉक पर्याप्त मिला। , साफ -सफाई व्यवस्था सही पाई गई। अस्पताल पर मौजूद मिले मरीजों से भी बातचीत की गई। इसके पश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर लघौली तथा उपकेंद्र बघराई का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह‚ डाॅ. सुल्तान अहमद भी उपस्थित रहे। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सभी चिकित्सक व कर्मी समय से उपस्थित रहें। किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।