फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फार्मासिस्ट सहित पांच एएनएम का रोका वेतन

Mon, 10 Nov 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पर आयोजित ब्लॉक साप्ताहिक रिव्यू बैठक में लापरवाही पर फार्मासिस्ट सहित पांच एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण सहित विभागीय अभियानों की समीक्षा की। टीकाकरण की स्थिति खराब मिलने पर पांच एएनएम का नवंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बेहतर कार्य करने वाली पांच एएनएम को प्रोत्साहित करने की बात कही है। सीएमओ ने कहा कि सभी एएनएम टीकाकरण लक्ष्य को समय से पूर्ण करें और सत्र स्थल पर लाजिस्टिक मौजूद रखे जाएं। इस के बाद सीएमओ ने सीएचसी परिसर कर निरीक्षण किया तो औषधि कक्ष में दवा जमीन पर बिखरी पड़ी मिली। रजिस्टर अपडेट न मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट सुशील बाबू का भी एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. अभिषेक यादव, रवींद्र सिंह गौर, डॉ.. वीपी सिंह, संजीव पांडेय, आमिर अली, दिनेश कुमार, अनुभव राज, सचिन यादव, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें