अमांपर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ।
कासगंज। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने शनिवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन एवं मानदेय कटौती के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की स्वीपर राखी, स्वास्थ्यकर्मी संतोष कुमार, शिखा यादव, विशाल गुप्ता, गौरव डॉ. गौरव तोमर, डॉ. मोनिका व एएनएम नीलम 1 मई से लगातार अनुपस्थित पाए गए। सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पुनीता दो दिन से अनुपस्थित मिलीं। स्वास्थ्यकर्मी रामपाल, आशीष कुमार 1 मई से गैरहाजिर थे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गंजडुंडावारा में डॉ. शुभम चौधरी अनुपस्थित पाए गए। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर लाभार्थियों का रजिस्टर अपूर्ण पाया गया इस पर स्टाफ नजर रिचा, वंदना व ऊषा से स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं।