फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के बाद पुलिस व ग्रामीणों में हाथापाई, पथराव

Sun, 04 May 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली के गांव देवरैया में ग्रामीणों व सीओ के बीच होती हाथापाई । 
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। गांव दयोरईया में शुक्रवार रात एक मकान में चोरी हो गई। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। शनिवार को मामले की जांच के लिए पटियाली कोतवाली से पुलिस जब गांव पहुंची तो किसान नेताओं व ग्रामीणों से उनकी नोकझोंक हो गई। फिर हाथापाई और पथराव हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। 8 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। गांव दयोरईया निवासी मूलचंद के मकान में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी कर ली। नकदी और सोने-चांदी के आभूषण के साथ अन्य सामान चोरी होने की जानकारी परिजन को सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पटियाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ राजकुमार पांडे भी पहुंचे। इसी बीच किसान यूनियन स्वराज के नेता कुलदीप बघेल व अन्य लोगों ने आक्रोश जाहिर किया और पुलिस का विरोध किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। सीओ राजकुमार पांडे को भी एक पत्थर लगा। इससे बात बिगड़ गई और ग्रामीणों व पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीण दीपक, जितेंद्र, सुखवीर, भूपेंद्र, आमिर खान, विजेंद्र, धर्मवीर निवासी दयोरईया, पप्पू निवासी गांव रसीदपुर, फर्रुखाबाद को हिरासत में ले लिया। सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एक ग्रामीण धर्मवीर के हाथ में गंभीर चोट आने पर उसे पटियाली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, किसान नेता कुलदीप बघेल ने कहा कि आए दिन इलाके में चोरी हो रही है। पुलिस लापरवाह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वारदात को लेकर पुलिस संवेदनशील नहीं थी। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित ग्रामीणों की पिटाई का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें