फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रशिक्षण से गायब 56 शिक्षकों का कटेगा वेतन

Wed, 28 Aug 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण से गायब 56 शिक्षकों का कटेगा वेतन
विज्ञापन

- निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। शासन के लगातार प्रयास के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की लापरवाही खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को बीएसए दीपिका गुप्ता को बीआरसी पर आयोजित प्रशिक्षण में 56 शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को किशनी बीआरसी पर फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 100 शिक्षकों को बुलाया गया था। प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें बेसिक शिक्षा को और बेहतर और प्रभावी बनाने की जानकारी दी जाती। लेकिन हाल देखिए, सुबह साढ़े 10 बजे तक भी 100 में से 44 शिक्षक ही पहुंचे थे। सभी प्रशिक्षक भी मौके पर बीएसए को मौजूद मिले। बीएसए ने इस पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित 56 शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दायित्वों में लापरवाही करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें