फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ट्रेड यूनियन के 423 कर्मियों ने किया मतदान

Thu, 05 Dec 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ट्रेन यूनियन की मान्यता के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के छह संगठन ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 423 रेलवे कर्मियों ने शाम छह बजे तक वोट डाले। ट्रेड यूनियन के लिए रेलवे कर्मी बुधवार की सुबह से सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय मतदान स्थल पर वोट डालने के लिए एकत्रित हो गए। मतदान प्रक्रिया में एनई रेलवे मजदूर यूनियन, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ और स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने सहभागिता की। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया। इसमें हाथरस, रति का नगला, सिंकदराराऊ, अगसौली, मारहरा, कासगंज, बधारी कलां, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली पर कार्यरत रेलवे कर्मियों ने वोट डाले। कुल 753 मतदाता में से 423 कर्मियों ने वोट डाले। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी वोट डाले जाएंगे। 6 दिसंबर को रेलवे के रनिंग कर्मी (गार्ड,लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट,स्टेशन मास्टर और टीटीई) की वोट डालेंगे। पीठासीन अधिकारी एके बंसल और पर्यवेक्षक राजेश कुमार और होते लाल मीना ने अपनी देखरेख में मतदान कराया। रेलवे यूनियन के मंडल मंत्री ओबीसी मोर्चा सतीश चंद्र पाल ने बताया कि ट्रेड यूनियन का चुनाव 11 वर्ष बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें