फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus In Agra: चिकित्सक में संक्रमण मिलने के बाद जिले के दो सरकारी अस्पताल बंद

Sat, 11 Apr 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) का लेक्चर थिएटर वन भी बंद किया गया। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के एक चिकित्सक में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद उनके संपर्क में रहे 10 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के 27 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। ये चिकित्सक एसएन मेडिकल कॉलेज, सैंया और सीकरी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पिनाहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के हैं।
विज्ञापन


सभी एसएन मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर वन (एलटी-1) में कोरोना से बचाव के प्रशिक्षण में शामिल हुए थे। इस थिएटर को भी बंद कर दिया गया है। अब इन 17 लोगों के संपर्क में आए मरीजों और अन्य लोगों की जानकारी की जा रही है।

सैंया में चिकित्सक के संपर्क में रहे छह स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच की जाएगी। सात अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई बैठक में कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक के साथ सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक समेत छह कर्मचारी मौजूद थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि उक्त सभी कर्मियों के नमूने एक सप्ताह के अंदर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तब तक बैठक में भाग लेने वाले कर्मचारी घरों में अकेले रहेंगे। खंदौली में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा प्रभारी सहित 27 लोगों को आगरा के एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। ये सभी सैंया के चिकित्सक के संपर्क में रहे थे। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी थिएटर को बंद कर चिकित्सक के संपर्क में रहे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है।

और भी अस्पतालों में काम करता था स्टाफ 

भगवान टॉकीज स्थित अस्पताल के सात कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद उन लोगों की सूची बनाई जा रही है जो इनके संपर्क में रहे। कर्मचारियों ने बताया कि वे अन्य अस्पतालों में भी पार्ट टाइम ड्यूटी करते थे।

कुछ अस्पतालों में ऑन कॉल चले जाते थे। इन सभी अस्पतालों के स्टाफ को भी क्वारंटीन किया जाएगा। चिकित्सकों से भी मालूम किया जा रहा है कि वे अपनी सेवाएं और कहां-कहां दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें