फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Power Cut: वृंदावन के संतों में बिजली कटौती पर आक्रोश, बोले- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

Thu, 22 Jun 2023 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के संतों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर निर्बाध आपूर्ति की मांग रखी। साथ ही कहा कि गुरु पूर्णिमा से पहले विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ब्रज मंडल के संत एक होकर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। 
 
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते संत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की समस्या से आम जनता ही नहीं संतों में भी आक्रोश है। बिजली कटौती से आक्रोशित संतों ने व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके साथ ही एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर निर्बाध आपूर्ति की मांग रखी।

विज्ञापन


वृंदावन में बृहस्पतिवार को संत समाज के एक गुट ने पागल बाबा स्थित बिजली निगम के कार्यालय पर एक्सईएन अनिल कुमार और एसडीओ संदीप वार्ष्णेय को ज्ञापन दिया। महंत मोहिनीबिहारी शरण ने कहा कि नगर को 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं, लेकिन कई-कई घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। नगर में जगह-जगह पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं, मानसून में इससे हादसे हो सकते हैं। विभाग बेखबर है। 

उन्होंने कहा कि यदि गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन की विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ब्रज मंडल के संत एक होकर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। एक्सईएन ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राम कुटीर के महंत शिवराम दास, रेवती दास, महंत श्यामदास, महंत प्रिया शरण दास, महंत कोमलानंद दास, शेष नारायण मंदिर के महंत श्यामदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें