फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर के यमुना तट पर 65 दीप जलाकर संत रविदास को किया नमन

विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र से हरिहर बगीची में दीपदान करते हुए फोटो
विज्ञापन
बटेश्वर। संत रविदास की 650 वीं जयंती बुधवार को बटेश्वर में यमुना तट पर 65 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गई। भाजपाइयों ने संत रविदास को नमन किया। संत रविदास जयंती पर मुख्य महादेव मंदिर परिसर स्थित यमुना तट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल बाह देहात अध्यक्ष रविन्द्र बघेल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना तट पर 65 दीप प्रज्वलित किए। संत रविदास को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक समावेश का संदेश देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में शिवकुमार शर्मा, श्यामवीर ठाकुर, नारायण सिंह भदौरिया, रामू भदौरिया, मानवेंद्र तोमर, मुलायम बघेल, गीतम बघेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें