बाह: कैंजराघाट पर मोटरबोट चलाने, बटेश्वर मोक्षधाम एवं सुंसार के रास्ते का जीर्णोद्धार कराने के
बाह। सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए सोरों से मध्य प्रदेश के कांवड़िए निकलने लगे हैं। बुधवार को चंबल के बीहड़ को चीरते हुए कांवड़िए कैंजराघाट पर पहुंचे। घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद होने की वजह से उदी के रास्ते 90 किमी अधिक चलकर गंतव्य की ओर जाने को कांवड़िए मजबूर हुए।
कैंजराघाट पर एक पखवाड़े पहले मध्य प्रदेश के नगरा की पुलिस ने मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया था। पिनाहट घाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू होने के बाद भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बाह के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार से मिले और कैंजराघाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सोनू शर्मा, रूप सिंह आदि शामिल रहे।