फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पप्पू के बिना जिंदगी व्यर्थ है...लिखकर साधु ने कर ली आत्महत्या

Sun, 10 Jun 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक साधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि अब पप्पू के बिना जिंदगी व्यर्थ है, इसलिए मृत्युलोक जा रहा हूं।
विज्ञापन


बिंटू नाम का साधु जलेसर क्षेत्र के गांव सकरा स्थित मंदिर आश्रम पर रहता था। शनिवार को उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। 

दरअसल, गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह के भाई पप्पू का अपहरण हो गया। इस मामले में साधु से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी। इससे उसने आश्रम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें पप्पू का अपहरण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी लिखा है, 'अब पप्पू के बिना जीवन व्यर्थ है। इसलिए मैं भी मृत्युलोक जा रहा हूं।' 

इलाके में पप्पू की हत्या किए जाने की चर्चा है। आश्रम के निर्माण में पप्पू ने साधु योगी सिद्ध बिंटू का काफी सहयोग किया था। इसी आश्रम से उसका अपहरण हो गया। पुलिस को साधु पर शक था। 

वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें