फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या को खोलने की कवायद

विज्ञापन
वृंदावन में अस्पताल को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। कोरोना पॉजिटिव महिला की सयुंक्त चिकित्सालय में मौत के बाद सील किए गए अस्पताल को पुन: खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया। गौरतलब है कि बीते 27 अप्रैल को मथुरा निवासी आशा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद की हाई शुगर के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृत्यु के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। उसके बाद अस्पताल स्टाफ को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए। इसमें एक वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अन्य निगेटिव पाए गए। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए अस्पताल को पुन: खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें