फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साई लखनऊ बना प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी का विजेता

विज्ञापन
प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी 
विज्ञापन
आगरा। साई लखनऊ ने ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया। बृहस्पतिवार को फाइनल में टीम ने नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर को हराया। सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और आगरा हॉकी मास्टर्स ने मिलकर एकलव्य स्टेडियम में यह टूर्नामेंट कराया। पहले हाफ की समाप्ति पर साई लखनऊ ने 3-1 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में नवल टाटा अकादमी ने गोल के अंतर को पाटने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रही। साई लखनऊ ने 7-5 से मैच जीत ली।
विजेता टीम के लिए रितेश पांडे व सूरज कुमार ने 2-2, मनीष यादव, आकाश पाल, उज्ज्वल पाल ने 1-1 गोल किया। नवल टाटा के लिए मोहित नायक व सत्यम पांडे ने 2-2, मो. जावेद ने 1 गोल किया। मैन ऑफ द मैच रितेश पांडे को चुना गया।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और मेघवरन हॉकी गाजीपुर के बीच मुकाबला हुआ। अकादमी ने 6-3 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मन्नू ने 5 और प्रदीप ने 1 गोल किया। निकलेश पाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित

नवल टाटा अकादमी के शुभम यादव को बेस्ट गोलकीपर, साई लखनऊ के रितेश पांडे को बेस्ट फारवर्ड और सुखजीवन अकादमी के मन्नू को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। टीमों को मुख्य अतिथि मनोज जादौन, शिवकांत यादव, प्रकाश नारायण शर्मा, कमल चौधरी, डॉ. हरी सिंह यादव, शरद शर्मा आदि ने पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव राजीव सोई, अमिताभ गौतम, सुखजीवन सोई, अमन शर्मा, सन्नी उपाध्याय, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र बघेल, अजय सिंह राजपूत, प्रशांत सोई, केपी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें