फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक- शाखा प्रतिनिधि के चुनाव को जिलेभर में हुए 12 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव की शुरूआत हो गई है। बुधवार को जिलेभर की 5 शाखाओं के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए 12 दावेदारों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए। शुक्रवार को नाम वापसी होगी। 1 सितंबर को चुनाव होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे।
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक की जिले में पांच शाखाएं कासगंज, अमांपुर, पटियाली, सोरों, गंजडुंडवारा में हैं। इन शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यहां चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन कासगंज शाखा के लिए राजकुमार, कुसुमलता, महेंद्र पाल ने नामांकन दाखिल किया। अमांपुर में राजपाल, शिवराज, होरीलाल ने नामांकन किया।
पटियाली में शीलेंद्र, सोरों में सुधीर, जयपाल, मनोज, राजेंद्र, गंजडुंडवारा में कुशलपाल ने नामांकन दाखिल किया। कुल 12 नामंाकन दाखिल हुए हैं। जिलेभर की पांचों शाखाओं में कुल 27754 मतदाता हैं। संबंधित खंड विकास अधिकारी निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दो का निर्विरोध चुनना तय
पटियाली और गंजडुंडवारा में सिर्फ एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। नामांकन दाखिल करने की समय समाप्ति तक अन्य कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में गंजडुंडवारा से कुशलपाल और पटियाली से शीलेंद्र का निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि चुनना तय हो गया है।
शाखा मतदाता
कासगंज 6041
अमांपुर 7334
पटियाली 2304
सोरों 4574
गंजडुंडवारा 7501
- शुक्रवार को नाम वापसी होगी। उसके बाद एक सितंबर को चुनाव होगा। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शाखा प्रतिनिधि के चुनाव का कार्यकाल 5 साल होता है- वेद प्रकाश, शाखा प्रबंधक सहकारी ग्राम विकास बैंक, मुख्य शाखा।
भाजपा ने दिया प्रत्याशियों को समर्थन
भारतीय जनता पार्टी ने कासगंज में महेंद्र सिंह, सोरों में सुधीर यादव, गंजडुंडवारा में कुशलपाल, अमंापुर से शिवराज और पटियाली में शीलेंद्र को समर्थन दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने इनके समर्थन की घोषणा की है। भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. बीडी राना, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. खूब सिंह, डीएस पाल, कृष्णकांत वशिष्ठ, जितेंद्र बघेल, शरद गुप्ता, केके सक्सेना, मोकम सिंह, लालता प्रसाद, अर्जुन, अरविंद, भारत गुप्ता, संजय, हरी सिंह, महिपाल, विनोद, पवन, गौरव, शिवदेव, अजय नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें