फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेला में 10 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला में शहीदों की याद में एक फरवरी से 10 फरवरी तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहीद मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां तय कर दी गई हैं। शहीद मेला मंच पर सात से 11 फरवरी तक रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया शहीद मेला में एक फरवरी दोपहर 12 बजे से साक्षरता सम्मेलन, बैडमिंटन प्रतियोगिता, दो फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीन फरवरी को रक्त महादान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं चार फरवरी को विराट दंगल, शहीद मंच पर महाकवि देव स्मरण चौरीचौरा कांड पर चर्चा शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, पांच फरवरी को पत्रकार सम्मेलन, कपिल मुनि महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीनियर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
छह फरवरी को जीएसएम महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात को विराट कवि सम्मेलन, सात फरवरी को शीला देवी स्मृति इंटर कॉलेज जोगा मोड़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सात फरवरी से 11 फरवरी तक शाम छह बजे से रासलीला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ फरवरी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, नौ फरवरी को बाल भारती हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम गौतम बुद्ध विद्यालय हजारा द्वारा, 10 और 11 फरवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। 11 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ शहीद मेला का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें