फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग 28 नवंबर को बंद रहेगी

Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो24सहावर गेट क्रॉसिंग से गुजरते लोगों का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम शीघ्र पूरा करने के लिए 28 नवंबर को यहां पर यातायात बाधित रहेगा। हालांकि कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा और आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन

सहावर गेट रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन आने-जाने पर फाटक बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों का काफी देर तक फाटक खुलने के इंतजार करना पड़ता है। यहां से प्रतिदिन 30 हजार तक लोग गुजरते हैं। लोगों ने पिछले साल रेलवे के अधिकारियों से क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जाने की मांग की थी। अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे ने अगस्त 2024 में निर्माण शुरु किया था। अंडरपास पर टीनशेड डालने का काम किया जा रहा है।
28 नवंबर को सहावर गेट क्रॉसिंग को अंडरपास निर्माण के लिए बंद रखा जाएगा। अंडरपास का निर्माण पूरा होने पर गल्ला मंडी, अमांपुर रोड, सहावर रोड और एटा की ओर जाने वाले लोगों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर ने बताया कि सहावर गेट क्रॉसिंग पर लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही अंडरपास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें