सर्दी बढ़ने के साथ ही पटरियों के चटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में पटरियों पर चेकिंग के लिए पेट्रोलमैन के साथ आरपीएफ को भी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। घने कोहरे में ट्रेनों की टाइमिंग को ठीक करने के लिए फॉग सेफ डिवाइस को लगाने का काम किया जा रहा है।
सर्दियों में पटरियों में फ्रेक्चर (चटकने) की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में ही फरह के पास दो स्थानों पर पटरी चटकने के कारण रेल यातायात कई घंटे तक बाधित रहा था। घने कोहरे में रेल फ्रेक्चरों को देखने के लिए गैंगमैन, पेट्रोलमैन लगातार गश्त करते हैं, उन्हें तीन किलोमीटर के क्षेत्र में गश्त करनी होती है।