फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-मथुरा और मथुरा-अछनेरा सेक्शन का हुआ सेफ्टी ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा के नेतृत्व में बुधवार को आगरा-मथुरा और मथुरा-अछनेरा सेक्शन का इंटरनल सेफ्टी ऑडिट किया गया। दोनों सेक्शन के ट्रैक की क्षमता और गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया। बिल्लोचपुरा-रुनकता के बीच एलएचएस-506, रुनकता स्टेशन, कीठम-फरह के बीच गेट संख्या 515 व ब्रिज संख्या 1372/1, मथुरा स्टेशन, लाबी, रनिंग रूम, एसएसआई, अछनेरा स्टेशन, यार्ड, टीआरडी डिपो को देखा। टीम ने कर्मचारियों को नियमों और मानक पैरामीटर्स का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। प्रयागराज मुख्यालय से आए आनंद सिह, अजय कुमार राय, राजीव कुमार सिंह, मोहम्मद जावेद, एनपी सिंह सहित अन्य कर्मचारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें