फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाैकरी लगवाने का झांसा..फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए महिला के आपत्तिजनक वीडियो, अब दी जान से मारने की धमकी

Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नाैकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दोस्ती की। फिर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Girl demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर ली। आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद बात करना बंद करने पर युवक ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर पोस्ट कर दी। शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन


एकता थाना क्षेत्र की महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पति चालक हैं। अधिकतर बाहर रहते हैं। एक दिन उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर भूपेंद्र सिंह गुर्जर नाम के युवक का मैसेज आया। युवक ने खुद को भूपेंद्र सिंह गुर्जर निवासी दीनदयाल नगर थाना गोले का मंदिर, ग्वालियर मध्यप्रदेश का निवासी बताया। कहा कि सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसकी बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान है।

इसके बाद वह रोजाना मैसेज भेजकर दोस्ती का दबाव बनाने लगा। दोनों बात करने लगे। इसी बीच झांसा देकर उसने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। पता चलने पर धमकी दी कि बात करना बंद किया तो बदनाम कर देंगे। उन्होंने डर से बात करना बंद कर दिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दी। लोगो ने वीडियो देखने के बाद उन्हें जानकारी दी। पति ने आरोपी को फोन किया तो गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें