फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कारोबारी से लूटी गई सफारी कार बरामद, बदमाश बेसुराग

Sat, 22 Aug 2020 08:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात गाजियाबाद के कपड़ा व्यापारी जतिन से तमंचे के बल पर लूटी गई सफारी कार पुलिस ने थाना सिकंदरा के अरतौनी से बरामद कर ली है। पुलिस ने व्यापारी के चालक की तहरीर पर लूट का मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी निवासी कपड़ा कारोबारी जतिन शुक्रवार की रात सफारी तार से ससुराल कन्नौज जा रहे थे। कार में जतिन के अलावा उनकी बहन संगीता, एक दोस्त कल्लू और चालक सुमेर थे। बहन को मथुरा उतार कर तीनों कन्नौज जा रहे थे। 


यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली इंटरपास के समीप बाइक बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार रोका। सुमेर को उतारकर खुद गाड़ी में सवार हो गए। इस दौरान जतिन और कल्लू गाड़ी से उतरकर टोल की तरफ भागे। इस पर बदमाश सफारी कार लेकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेर ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। शनिवार की भोर पुलिस ने लूटी गई कार अरतौनी से बरामद कर ली। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सुमेर की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
  
सीसीटीवी कैमरा निकला खराब

थाना प्रभारी का कहना है जिस जगह पर यह घटना हुई थी। एक्सप्रेसवे पर उसी जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने सिर्फ गाड़ी को लूटा है। जतिन से कोई लूटपाट नहीं की। जबकि जतिन की जेब मे 16 हजार रुपये थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें